लौकी जूस के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
लौकी जूस के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
वैसे तो लगभग हर घरों में लौकी सब्जी के रूप में बनाई जाती है. जिससे अधिकतर लोग खाना पसंद करते है. और तो कुछ लोग नहीं पसंद करते हैं. पर इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक गुणों के कारण लौकी का उपयोग अब हर घरों में किया जाने लगा है.
यह भी पढ़े: एलर्जी होने पर अपनाएँ ये रामबाण घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
लौकी में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है. जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाती है. इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होने से लोग गर्मियों के समय में इसका सेवन अधिक करते है. यह शरीर में ठंडाहट देने के साथ स्वास्थ्य एंव सौंदर्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है.
आइये जानते हैं लौकी के कुछ अद्भुत फायदों के बारे मे……………………….
1. वजन कम करने में मददगार: अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लौकी के रस का उपयोग रोज करें. इसमें पाये जाने वाले पोटेशियम विटामिन और लोहे के रूप में महत्वपूर्ण पोषक तत्व आपके बढ़ते वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. जिससे आप जल्द ही इन परेशानियों से मुक्ति पा सकते है.
2. कब्ज और पाचन: लौकी के रस में घुलनशील फाइबर, अघुलनशील फाइबर दोनों पाये जाते है जो शरीर को फिट रखने में सहयोग करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते है.
यह भी पढ़े: गठिया रोग को जड़ से मिटाने का रामबाण उपाय, क्षण भर में मिलेगा आराम
3. शारीर को ठंडाहट: लौकी में फाइबर के साथ पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर की गर्मी को शांत कर कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते है गर्मीं के दिनों में इसका सेवन करने से लू ,डायरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है.
4. अनिद्रा: यदि आपकी नींद पूरी नही हो पा रही है तो लौकी के रस में तिल का तेल मिलाकर सिर की मालिश करें आपको तुंरत ही अच्छी नींद आने लगेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी.
यह भी पढ़े: अगर अापकी नींद नहीं होती हैं पूरी तो हो जाए सावधान हो सकते है ये दुष्प्रभाव
5. पानी कमी दूर करता है: गर्मी के समय में शरीर से अत्याधिक मात्रा में पसीना बह जाने से या फिर लगातार हो रहे दस्त से शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है ऐसे समय में लौकी का रस शरीर के लिये अमृत के समान काम करता है.
6. दिल के रोग के लिए: लौकी का रस शरीर के कोलेस्ट्राल को नियत्रित कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है और इस प्रकार हृदय रोग को ठीक कर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है.
7. सूजन: लौकी का रस आपके लीवर में आई सूजन को कम करने में काफी मदद करता है.
यह भी पढ़े: इन तरीकों कों अपना कर आप पा सकते है दूध से चमकीले दांत
8. त्वचा की चमक के लिए: लौकी के रस का सेवन करने से शरीर के अंदर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है जिससे ये शरीर के अंदर की सफाई कर सारे विकारों को दूर करते है जिससे त्वचा में भी इसका असर देखने को मिलता है त्वचा खिलकर गुलाबी हो जाती है.
9. सफ़ेद बाल: हर सुबह एक ग्लास लौकी के रस को खाली पेट पीने से आपके बालों का सफेद होना रूक सकता है